फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खरीदारी करने गई थीं मां-बेटी मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। थाना शहर के चौड़ा बाजार क्षेत्र के मकान का ताला तोड़कर शुक्रवार की शाम को गहने और नकदी चोरी कर लिए गए। मकान मालकिन आशा अपनी बेटी के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थीं। उन्होंने अपने दामाद पर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मकान आशा ने शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी की शादी करीब 6 साल पहले करनाल में ही हुई थी। दामाद बीते कुछ समय से बेटी को परेशान कर रहा था। पिछले एक साल से बेटी मायके में ही रह रही है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह से ही दामाद उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने उसे अंदर नहीं आने दिया। शाम को वह बेटी के साथ करवाचौथ की खरीदारी के लिए बाजार गई थीं। लौटीं तो घर के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा था। 20 हजार रुपये नकद व करीब दो तोले सोने और चांदी के गहने गायब थे। थाना शहर के जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि चोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपों के आधार पर यह भी जांच की जाएगी कि दामाद की मामले में क्या भूमिका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें