फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शेखूपुरा गांव में बंदरों और कुत्तों का बढ़ा आतंक, ग्रामीण परेशान

Fri, 19 Dec 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। खंड के गांव शेखूपुरा में बंदरों और आवारा कुत्तों की आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण और बच्चे आवारा कुत्तों से डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय बस स्टैंड पर बंदरों के आतंक से बच्चों को स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ये बच्चों पर हमला कर देते हैं और राहगीरों से सामान छीन लेते हैं। बंदरों के हमलों से कई महिलाओं को चोट तक लग चुकी है। साथ ही कुत्तों ने भी घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। इस परेशानी को लेकर इकबाल सिंह, गुरजीत सिंह, दलबीर सिंह, वाल्मीकि प्रधान प्रेम व अन्य ग्रामीण गांव के सरपंच रूपेंद्र कौर से मिले। ग्रामीणों का कहना है की हाडा-रोडी की चहारदीवारी कर गेट लगाया जाए ताकि कुत्ते बाहर आकर आतंक न फैला सकें। उन्होंने सरपंच से बंदर व कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें