- कर्ण स्टेडियम दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। 13वीं हरियाणा राज्य दो दिवसीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 800 से ज्यादा खिलाड़ियों (महिला व पुरुष) ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 20 किलोमीटर रेस वॉक के महिला वर्ग में मोनिका झज्जर प्रथम, भारती फरीदाबाद द्वितीय व रीना रेवाड़ी तृतीय और पुरुष वर्ग में आर्यन भिवानी प्रथम, विवेक राठी झज्जर द्वितीय व पारस भिवानी तृतीय रहे। प्रतियोगिता काे सफल बनाने के लिए एथलेटिक्स हरियाणा के सचिव राज कुमार मिटान ने 100 से ज्यादा तकनीक अधिकारी नियुक्त किए थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा राजीव खत्री, सह सचिव एथलेटिक्स हरियाणा, कोषाध्यक्ष जसंवत, एथलेटिक्स कोच करनाल सतीश, एथलेटिक्स कोच रिवि, धर्मवीर चिकारा व प्रदीप मलिक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
लंबी कूद
महिला वर्ग में रीना भिवानी प्रथम, कुसुम जींद द्वितीय व रेनू करनाल तृतीय।
पुरुष वर्ग में साहित्य महाबली पंचकूला प्रथम, भूपेंद्र हिसार द्वितीय व अविनाश रेवाड़ी तृतीय।
जेवलिन थ्रो में मनदीप नारनौल प्रथम, जयदीप फतेहाबाद द्वितीय व सागर फतेहाबाद तृतीय।
शॉटपुट के महिला वर्ग में शिक्षा दादरी प्रथम, अंजली भिवानी द्वितीय व मोनिका फरीदाबाद तृतीय।
10 हजार मीटर के महिला वर्ग में सोनिका रोहतक प्रथम, भारती सोनीपत द्वितीय व ज्योति रोहतक तृतीय।
डैक्थलॉन के पुरुष वर्ग में अमित सोनीपत प्रथम, संजय हिसार द्वितीय व मोहित करनाल तृतीय।
300 मीटर के पुरुष वर्ग में सत्यदेव पलवल प्रथम, नवीन भिवानी द्वितीय व मुकुल सोनीपत तृतीय।
200 मीटर के महिला वर्ग में निर्मला भिवानी प्रथम, कविता सोनीपत द्वितीय व रजनी नागर फरीदाबाद तृतीय।