फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से महिला के नाम कर दिए दो इंपोर्टेंट साइकिल के लोन, बजाज फाइनेंस के मैनेजर व कर्मचारी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी लोन करके पैसा हड़पने के आरोप में बजाज फाइनेंस के मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है साइकिल का लोन कराने के नाम पर महिला से उसका आधार और पैन कार्ड ले लिया। लोन प्रोसेस करने के नाम पर मोबाइल से ओटीपी भी पूछ लिया। फिर लोन रिजेक्ट होने की बात दी। महिला के खाते से पैसे कटे तो उसे ठगी का अहसास हुआ। थक हारकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रेखा रानी निवासी शास्त्री नगर करनाल ने बताया कि 25 जनवरी को मेरे पति जोनी के मित्र पंकज पुरी ने उन्हें फोन कर कहा कि बजाज फाइनेंस का एक कर्मचारी उनके पास आया है, जो आधार कार्ड और पैन कार्ड देने पर लोन करवा देगा। इस पर पति ने मेरा आधार कार्ड और पैन कार्ड बजाज फाइनेंस के कर्मचारी मोहित मिश्रा के मोबाइल नंबर पर भेज दिए। उसके बाद मोहित मिश्रा जोकि खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताता है। उसने हमें फोन करके ओटीपी नंबर मांगा ताकि हमारी फाइल प्रोसेस हो सके। जब ओटीपी बता दिया तो कुछ दिन के बाद उसने हमारा लोन होने से इन्कार कर दिया। कहा गया कि कम्पनी ने हमारा लोन रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद दो मार्च को मेरे पंजाब एंड सिंध बैंक के खाते से 4976 रुपए बजाज फाइनेंस कम्पनी द्वारा काट लिए गए। मैने ये बात अपने पति को बताई तो उन्होंने कहा कि हमें कोई लोन नहीं मिला तो ये किश्त किस लिए काटी गई है। इस बारे में जब हमने बजाज फाइनेंस के सेक्टर-12 स्थित दफ्तर में सम्पर्क किया तो उन्होंने हमारी कोई बात नहीं सुनी। 12 मार्च को मेरे खाते से फिर 3800 रुपये निकल गए। जब मेरे पति ने मोहित मिश्रा से इस संबंध में बात की तो उसने कहा कि मैं आपके खाते में पैसे जमा करवा दूंगा। हम कई बार बजाज फाइनेंस के सेक्टर-12 स्थित दफ्तर में अफसरों से मिले तो हमें बताया गया कि हमारे नाम पर बजाज फाइनेंस से दो साइकिलों के लिए लोन लिया गया है। जबकि मैने ना तो कोई साइकिल खरीदी और ना ही मुझे लोन मिला। इस बारे में जब मोहित मिश्रा से हुई तो उसने मुझे कहा कि उसे पैसों की जरूरत थी इसलिए उसने मेरे नाम पर लोन करवा लिया। महिला का कहना है कि मुझे मकान बनाने के लिए लोन की आवश्यकता है, लेकिन इस घटना के बाद अब कोई बैंक लोन देने को तैयार नहीं है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव गौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैनेजर नीरज कुमार और मोहित मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें