फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आढ़ती को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

घरौंडा। नई अनाज मंडी में आढ़ती ने महिला पर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने व मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता आढ़ती संजय कुमार निवासी गुढा गांव ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2016 में एक आदमी से दुकान किराए पर ली थी। इस दौरान उनकी जान-पहचान उसकी पत्नी से हुई। जिसने धीरे-धीरे उधारी व मजबूरी बताकर उनसे कई बार रुपये लिए, लेकिन कभी वापस नहीं किए।
संजय का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो महिला ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण संजय ने पहले रुपये दिए और जनवरी 2022 में एक पंचायत के दौरान पांच लाख रुपये नकद देकर समझौता भी किया। इसके बावजूद महिला बार-बार रुपयों की मांग करती रही। जब संजय ने और रुपये देने से मना किया तो महिला ने महिला थाना करनाल में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। जो 17 जनवरी 2025 को जांच के बाद झूठा साबित हुआ और रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



संजय का कहना है कि महिला ने कई बार मंडी में जाकर झगड़ा किया। उनके भाई के साथ गाली-गलौज और कार का रास्ता रोककर मारपीट की। छह अप्रैल को घरौंडा बस स्टैंड के पास गाड़ी रोकने और पीछा करने की घटना का वीडियो फुटेज भी उनके पास है। सात अप्रैल को भी महिला दुकान पर आकर गाली-गलौज और धमकी देने लगी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें