फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त इलाज योजना में देने पड़े पैसे

Thu, 02 Jan 2014 12:06 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में हरियाणा सरकार की ओर से बुधवार 1 जनवरी से मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना शुरू कर दी गई। सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने इंदिरा गांधी मल्टीस्पेश्यिलिटी अस्पताल में मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करते हुए रिबन काटकर इस योजना की विधिवत रूप से शुरुआत की। मगर पहले ही दिन कई मरीजों को मुफ्त इलाज मिलने के बजाय पैसे चुकाने पड़े।
विज्ञापन


हुआ यू कि सरकारी की ओर से फ्री इलाज योजना शुरू होने पर मरीज बुधवार को इलाज कराने पहुंचे। मगर अस्पताल में कई महंगे टेस्ट ऐसे थे जो फ्री नहीं थे। इस कारण मरीजों को पैसे चुकाने पड़े, जिससे कई मरीज नाखुश नजर आए।

अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आए मुकेश कुमार, अंगूरी देवी गोहरां, खेड़ी शेरू निवासी चतर सिंह, कैथल निवासी नीरज कुमार, धर्मचंद सौंगल, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूनम ने कहा कि एक ओर तो सरकार की ओर से टेस्ट फ्री किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


वहीं उनसे बुधवार को विभिन्न टेस्टों के लिए 40 रुपये से लेकर 135 रुपये तक की राशि ली जा रही है। जिसकी जानकारी उन्हें अस्पताल पहुंचने पर हुई है। सरकार यदि टेस्ट फ्री कर रही है तो इस राशि में भी छूट दी जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि महंगे टेस्टों को भुगतान की श्रेणी में रख दिया गया है। जबकि छोटे टेस्टों को फ्री कर दिया गया है।

लोगों के तैंतीस हजार रुपये बचे
पहले दिन अकेले इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में लोगों को करीब 33 हजार 500 रुपये की स्वास्थ्य सेवाएं फ्री दी गईं। जिसके लिए पहले लोगों को पैसा देना पड़ता था। अल्ट्रासाउंड केंद्र में योजना का शुभारंभ करने के बाद सीएमओ डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत कई प्रकार की सेवाएं मुफ्त मिलेंगी।

इसमें अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, अस्पताल में होने वाले 30 प्रकार के टेस्ट, दाखिल होने पर मरीज से लिए जाने वाले 100 रुपये हर रोज के हिसाब से बेड चार्जिज में छूट, सर्जीकल पैकेज के तहत होने वाले ऑपरेशन, कई प्रकार की दंत चिकित्सा सेवाएं, ईसीजी मुफ्त की जाएगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से इस योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


पहले दिन ये मिली राहत
81 डिजिटल एवं सामान्य एक्स-रे    7000 रुपये

36 दाखिले हुए मरीजों को राहत    3600

23 मरीजों को ईसीजी के लिए    575 रुपये

50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए    3300 रुपये

लैब में 30 प्रकार के टेस्टों की राशि करीब    3300 रुपये

दंत चिकित्सा में 55 मरीजों को करीब    700 रुपये

सर्जीकल पैकेज के तहत 3 मरीजों का    15000 रुपये



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें