फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल

Sun, 05 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने की मॉकड्रिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए शनिवार को पुलिस के जवानों द्वारा कैथल रोड स्थित नई पुलिस लाइन में मॉकड्रिल कर स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। एसपी जेएस रंधावा ने पुलिस के इस अभ्यास को जायजा लेकर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। पुलिस के जवानों को अलग- कंपनियों में बांट कर मौक ड्रील की। इसी दौरान एक कंपनी ने दूसरी कंपनी पर लाठियों से वार करना शुरू किया तो दूसरी कंपनी ने खुद का बचाव करते हुए चुनौती से भली भांति निपट लिया। वहीं एक साथ पूरी कंपनी को लोगों के वार से बचने की ड्रील भी करवाई गई। ताकि पुलिस कर्मचारी आरक्षण के दौरान किसी भी समय भीड़ से खुद के बचाव के साथ-साथ जानमाल की भी सुरक्षा कर सके। एसपी जेएस रंधावा ने पुलिस के जवानों से कहा कि उन्हे सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। एक साथ मिलकर किसी भी स्थिती से आसानी से निपटा जा सके। वहीं हर स्थित पर नजर रखने के लिए पुलिस का खुफिया विभाग सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें