फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बीस जगहों पर खुला मोदी टी-स्टॉल

Wed, 05 Feb 2014 11:57 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय पर चर्चा नमो के साथ, अभी इस कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा ही हुई थी, कि कुरुक्षेत्र में 20 जगहों पर मोदी के फेन्स ने अपने टी-स्टॉल का नाम बदल मोदी का टी-स्टॉल रख दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बुधवार को इन टी-स्टॉल संचालकों ने लोगों को निशुल्क चाय पिलाई। इस मौके पर चाय की चुस्कियों के साथ भारत निर्माण पर विचार विमर्श भी किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने बुधवार को थर्ड गेट के समक्ष स्थित मोदी टी-स्टाल का उद्घाटन किया। वहीं कार्यकर्ता व भाजपा नेता भी यात्रियों के साथ-साथ शहर के लोगों को चाय पर न्योता देते दिखाई दिए। इसके अलावा सड़कों पर रोक-रोक कर चाय का निमंत्रण मोदी टी-स्टॉल के लिए दिया गया।
विज्ञापन


धुमन सिंह ने बताया कि उन्होंने आज करीब 20 जगह मोदी टी-स्टाल पर जाकर चाय पी और पिलाई। जहां-जहां मोदी टी-स्टाल खुलने की सूचना लोगों को मिली वहां-वहां आम लोगों के साथ कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर चाय पी। धुमन के अनुसार यह मोदी का जादू ही है जो आज टी-स्टाल करने वाला संचालक मोदी टी-स्टाल खोलने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भी चाय की चुस्कियों से अपने आपको जोश से भरा हुआ महसूस करते दिखे। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र भाई मोदी की लहर पूरे देश में चरम पर है। थर्ड गेट के समीप स्थित मोदी टी-स्टॉल के मालिक श्रवण रावगढ़ ने सभी आने जाने वाले यात्रियों को आज निशुल्क चाय पिलाई, लेकिन ज्यादातर लोग श्रवण को पैसे देते दिखाई दिए।

वहीं, बिरला मंदिर चौक, जाट धर्मशाला, रेलवे स्टेशन व खेड़ी मारकंडा आदि स्थानों पर स्थित संचालकों ने भी अपनी स्टॉलों का नाम मोदी टी-स्टाल कर लिया। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष अमित रोहिला, मंगत चौहान, राज कुमार आर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष हैप्पी विर्क, भूपेंद्र राणा, महेश पारचा, धर्मबीर मिर्जापुर, धर्मबीर डागर, डॉ. पवन सैनी, गोसंवर्धन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश वर्मा, जगन्नाथ हरियापुर, धीरज वालिया, गुलाब दयालपुर, सुनील भारद्वाज इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें