फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रदेश में बनेंगे आधुनिक डॉग शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- करनाल से होगी शुरुआत, सड़कों से खूंखार कुत्तों को पकड़कर यहां रखेंगे निगम अधिकारी
विज्ञापन


- निकाय राज्यमंत्री बोले, एक माह बाद सड़कों पर नजर नहीं आएंगे बेसहारा पशु, नगर निगम के अधिकारी अलीगढ़ के डॉग शेल्टर की कार्यप्रणाली देखने पहुंचे

गगन तलवार
करनाल। अलीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा के सभी जिलों में आधुनिक डॉग शेल्टर बनाए जाएंगे। जहां सड़कों से खुंखार कुत्तों को पकड़कर रखा जाएगा। इसके अलावा बीमार कुत्तों का यहां इलाज भी हो सकेगा। इस तरह के आधुनिक डॉग शेल्टर बनाने की शुरुआत करनाल से होगी। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में इस बार भी सड़कों से बेसहारा पशुओं, बंदर और कुत्तों का मामला उठा। तो शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी।

बैठक में एकता वेलफेयर एसोसियेशन के रमन अग्रवाल द्वारा उठाए मामले पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से जवाब तलबी भी की। तो नगर निगम के आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि निगम की टीम अलीगढ़ के डॉग शेल्टर की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली देखने के लिए भी गए हुए हैं। इस व्यवस्था के आधार पर करनाल में व्यवस्था की जाएगी। तो मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि उनकी व्यवस्था अच्छी है तो इसे सभी जिलों में लागू किया जाएगा। बेसहारा पशुओं पर राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक माह में शहर की सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटा दिया जाएगा। करनाल निगम ऐसी व्यवस्था कर रहा है, इसके बाद किसी भी सड़क पर बेसहारा गोवंश नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन


जिला जेल में रखे जाएंगे 300 पशु
निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम अपनी फूसगढ़ की गोशाला की क्षमता बढ़ाएगा। यहां पर भी 200 से ज्यादा पशुओं को और रखा जा सकेगा। साथ लगती दो एकड़ जमीन को गोशाला में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा जिला जेल में भी गोशाला बनाई है। यहां की क्षमता 300 पशु रखने की है। इसके संचालन के लिए संस्था की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद शहर की गोशालाओं में करीब 500 से 700 पशु और रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन


तो लगेगा पांच हजार रुपये जुर्माना
राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गोशालाओं की क्षमता बढ़ने के बाद शहर के बेसहारा पशुओं को सहारा मिल जाएगा। इसके बाद गांवों से पशुओं को शहर में पशुपालक न छोड़े, इस पर भी निगाह रखनी होगी। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि इस पर भी व्यवस्था हो, यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर भी पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाए। सड़कों पर पशुओं के बैठने से हादसे होते हैं, यह बड़ा विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें