फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप और चिकन कॉर्नर में हजारों की चोरी

Mon, 24 Mar 2014 12:00 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी रोड स्थित घोघड़ीपुर फाटक के समीप शनिवार रात को चोरों ने एक मोबाइल दुकान के साथ-साथ चिकन कॉर्नर में हजारों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोबाइल दुकान के मालिक धीरज ने बताया कि वह शनिवार शाम को ठीक तरह से दुकान को बंद करके गया था। अलसुबह करीब तीन बजे दुकान से समीप से उनका एक जानकार जा रहा था और उन्हें दुकान का शट्टर टूटा देखकर फोन पर सूचना दी। पुलिस को सूचना दी गई।

जब तक मौके पर पहुंचे चोरी हो चुकी थी। चोरों ने पहले शट्टर तोड़ा, फिर शीशे का दरवाजा करके 27 मोबाइल सहित नकदी चोरी कर ली। दुकान में रखे 25 चाइनीज सेट और दो कंपनी के मोबाइल चोरी करके ले गए। दुकान में रखे सात-आठ हजार रुपये भी नहीं मिले। कुल 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। दूसरी चोरी भी इस दुकान के सामने चिकन कॉर्नर में हुई। संजय ने बताया कि दुकान में रखे ढाई हजार रुपये गायब है और आठ मुर्गे चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें