कप्तान माजरी गांव के रामशरण के घर से अज्ञात द्वारा मोबाइल के अलावा नकदी व जेवरात से भरा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में आठ हजार नकदी के अलावा कुछ जेवर व कागजात थे। रामशरण ने पुलिस को शिकायत दी है। रामशरण ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने साढौरा गया था। वहां से उसके रिश्तेदार भी उसके साथ घर पर आ गए। देर रात को अज्ञात ने उसके मोबाइल के अलावा रिश्तेदारों का बैग चोरी कर लिया।