गुरु अर्जुन नगर निवासी रोहिनी ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वह बूड़िया चौक पर एक एजेंसी में नौकरी करती है। 26 अक्तूबर को शाम के समय जब वह कंपनी से अपने घर आ रही थी तो ओम ज्वेलर्स वाली गली में बाइक पर तीन युवक आए और उसका मोबाइल छीन ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है।