फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप पर प्रतिदिन देख सकेंगे, आज हमने कितनी बिजली इस्तेमाल हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे कनेक्शन पर बिजली खपत कितनी हुई? ये जानने के लिए अब बिजली बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ एक क्लिक पर जान सकेंगे कि आज हमने कितनी बिजली की खपत की। इसके लिए बिजली निगम मोबाइल एप शुरू करने जा रहा है, जो कि स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्ट होगी। करनाल और घरौंडा में पूरी तरह से स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। ऐसे में मोबाइल एप का यहां के डेढ़ लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

चार सेक्टरों में ऑनलाइन सिस्टम से बिल मिलने शुरू
स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सिस्टम से बिल देने भी शुरू कर दिए हैं। जनवरी में पहली बार शहर के चार सेक्टरों के 5000 से ज्यादा उपभोक्ताओं को पहली बार बिना किसी मैन्युअल प्रक्रिया के बिजली बिल बांटे गए। इसमें सेक्टर-4, 5, 7 और 8 के उपभोक्ता शामिल हैं।
40 हजार से ज्यादा मीटर लग चुके
करनाल एरिया के सभी कनेक्शनों को पूरी तरह से स्मार्ट मीटर में कन्वर्ट किया जाना है। अभी तक विभिन्न सेक्टरों में 40 हजार से ज्यादा कनेक्शनों के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जबकि 31 मार्च तक निगम की ओर से शहर के सभी एक लाख 20 हजार कनेक्शनों के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद घरौंडा में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मोबाइल एप से हम रोजाना की बिजली खपत भी देख सकेंगे। इससे ये साथ-साथ पता चलता रहेगा कि किस दिन कितनी बिजली की खपत हुई। इसके साथ ही कब बिल जनरेट होगा, कब भुगतान करना है आदि जानकारी भी ले सकेंगे। फिलहाल नई व्यवस्था में बिजली बिल ऑनलाइन सिस्टम से जनरेट होने के बाद उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी दिया जा रहा है। -एसके चावला, एसई बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें