फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास कूच कर रहे मनरेगा श्रमिकों को रोका

विज्ञापन
सीएम निवास का धेराव करने जाते मनरेगा मजदूरों को रोकते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच हरियाणा के बैनर तले बृहस्पतिवार को प्रदेशभर से हजारों मनरेगा श्रमिक व मेट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे फिर जुलूस की शक्ल में सीएम आवास के लिए कूच किया। जिन्हें सीएम आवास पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों व श्रमिकों के बीच थोड़ी धक्कामुक्की भी हुई। यहीं पर श्रमिकों ने धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में सीईओ (मनरेगा) को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद श्रमिक लौट गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मनरेगा सहयोग मंच हरियाणा के संयोजक राम अवतार सुलचानी ने रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों तथा विभाग मे कार्यरत मेट को पक्का करने और मेटो को मनरेगा कार्य के लिए टीए-डीए व मजदूरों को 600 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी पूरा साल काम देने आदि मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी कारण आज प्रदेशभर के मनरेगा श्रमिक व मेेट करनाल में सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे हैं। यदि मांगों पर गंभीरता से विचार करके समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसमें प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, प्रेम सिंह, राज किशन, निर्मल सिंह, सुमन, संदीप, कंवर सिंह आदि कई नेताओं ने सहभागिता की। जिले के सभी जिलों से मनरेगा श्रमिक व मेट यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
- मनरेगा मजदूरों की 600 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी और पूरे वर्ष काम दिया जाए
- मेट को मनरेगा पॉलिसी में जोड़कर पक्का कर्मचारी बनाएं, तब तक डीसी रेट दिया जाए
- मेट को रोजगार कौशल निगम में जोड़ा जाए
- बीडीपीओ कार्यालय में मेट के लिए अलग से बैठने का कमरा दिया जाए
- मेटो की मजदूरी का भुगतान मजदूरों के साथ किया जाए
- मेटो तथा मजदूरों की बकाया मजदूरी तुरंत दिलवाया जाए
- मनरेगा मजदूरों के साथ मेटो को भी पांच किलोमीटर की दूरी पर किराया दिया जाए
- मनरेगा के काम के औजार (कस्सी-तसले, गैती, फित्ता तथा पीने के साफ पानी के लिए कैंपर) दिए जाए
- नई भर्ती के बजाय सही कार्य करने वाले काम से हटाए गए मेटो को लिया जाए
- मनरेगा से जुड़े सभी कर्मचारियों-मजदूरों को आयुष्मान योजना मे जोड़ा जाए
- दुर्घटना होने पर घायलों को पांच लाख, मृत्यु पर 25 लाख रुपये पीड़ित परिवार को सहायता मिले
- बीपीएल सूची से वंचित मनरेगा मजदूरों को 100-100 वर्ग के रिहायशी प्लाट दिए जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें