माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक्सटेंशन के तहत पात्र परिवार को 100 वर्ग गज के प्लॉट दिए गए। ड्रॉ के माध्यम से लोगों को प्लॉट अलॉट किए गए। जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में ड्रॉ की प्रक्रिया हुई।
पहले चरण में हरियाणा सरकार ने जिले की तीन ग्राम पंचायतों को चिह्नित किया है। सरकार की ओर से इन प्लॉटों का ड्रॉ शुक्रवार को किया गया। जिले में जिन तीन गांवों का चयन किया गया है, वहां पर तीन श्रेणी के लिए कुल 316 प्लॉटों का ड्रा किया गया। इसमें विधवा के लिए 33, एससी के लिए 142 और अन्य के लिए 141 प्लॉट तय किए है। असंध के गांव चौचड़ा में कुल 142 प्लॉट हैं, इनमें से 11 विधवा, 46 एससी और 85 अन्य के लिए हैं। इसके अलावा घरौंडा खंड के हसनपुर गांव में 128 प्लॉट पर ड्रॉ हुआ। इसमें छह विधवा, 66 एससी और 56 अन्य के लिए हैं। वहीं, कुंजपुरा खंड के चांदसराय में 46 प्लॉट हैं। इनमें 16 विधवा, 30 एससी के लिए आरक्षित रखे गए।