फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एमएम सद्दोपुर ने सनातन मंच सेवा सभा को 1-0 से हराया

विज्ञापन
बलदेव नगर बरवाला रोड ​स्थित मैदान में फुटबॉल टीमों के ​खिलाड़ी व मुख्याति​थि को सम्मानित करते ह
विज्ञापन
- बलदेव नगर बरनाला रोड स्थित शाखा मैदान में दो दिवसीय अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर बरनाला रोड स्थित शाखा मैदान में शनिवार को सनातन मंच सेवा सभा की ओर से दो दिवसीय अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। बीजीएस फुटबॉल अकादमी के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन मैदान में चार मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एमएम सद्दोपुर की टीम ने सनातन मंच सेवा सभा यानी डीजीएचएस को 1-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला मिक्की मॉडल व चंडीगढ़ इलेवन के बीच खेल जाना था लेकिन चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी बड़े होने के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया। तीसरा मुकाबला सीयूएफसी क्लब अंबाला सिटी व सनातन मंच सेवा सभा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सीयूएफसी क्लब 1-0 से जीत गया।
विज्ञापन


आज होंगे सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले

सनातन मंच सेवा सभा के सचिव महेश दत्त वशिष्ठ ने बताया कि सीयूएफसी क्लब व मिक्की मॉडल स्कूल के साथ मैच खेला जाएगा। उसके बाद क्वार्टर, सेमिफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट की ओपनिंग में एसडीएम दर्शन कुमार मुख्यातिथि रहे। वह वार्ड-5 के पार्षद राजेश मेहता भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अकादमी में वर्तमान समय में 38 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें से 3 खिलाड़ी राज्य स्तर और 2 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं। मौके पर प्रमोद कुमार, डॉ. जायसवाल, सुमित बजाज, जुगल किशोर शर्मा, बंसी लाल कपूर, मदन लाल, डॉ. अमित जैन, रेडक्रॉस से मनोज सैनी शामिल रहे।

बलदेव नगर बरवाला रोड स्थित मैदान में फुटबॉल टीमों के खिलाड़ी व मुख्यातिथि को सम्मानित करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें