फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक योगेंद्र राणा ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विधायक योगेन्द्र राणा ने शनिवार को दादूपुर गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

राणा ने दादूपुर गांव से सिरसी और जुंडला को जोड़ने वाले पक्के मार्ग के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित मुख्य द्वार, गेट और प्रार्थना ग्राउंड के स्टेज पर बने शेड, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन एवं शौचालय के नवीनीकरण, प्रजापत चौपाल, फिरनी से लखपत सिंह के घर तक नवनिर्मित गली एवं नाली और सुरेंद्र पुत्र सूरत सिंह के डेरे तक बने रास्ते का भी उद्घाटन किया।
विधायक ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में व्यवस्था परिवर्तन का जो दौर शुरू हुआ था वह अगले पांच साल भी इसी रफ्तार से जारी रहेगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचाने को वचनबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें