फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक ने की तरावड़ी नपा के विकास कार्याें की समीक्षा

Tue, 16 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विधायक भगवानदास कबीरपंथी का स्वागत करते हुये चेयरमैन। संगठन
विज्ञापन
तरावड़ी। विधायक नीलोखेड़ी भगवानदास कबीरपंथी सोमवार को नगर पालिका कार्यालय तरावड़ी पहुंचे। पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, नगर पालिका सचिव अजीत कुमार के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। पार्षदों से उनके-अपने वार्डों में होने वाले एवं आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी ली। पार्षदों ने शहर की प्रमुख मांगें विधायक के समक्ष रखीं। जीटी रोड टी-पॉइंट पर स्वागत गेट का निर्माण, लिंक रोड से ओवरब्रिज तक डिवाइडर पर फैंसी लाइट लगाने, काटजू नगर के सामने जोहड़ के सुंदरीकरण आदि के लिए कहा। पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, नरेश गाबा, आत्म प्रकाश आनंद, सुरेन्द्र खुराना, कमल जांगड़ा, भारत भारद्वाज जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें