फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक रामकुमार ने ली बच्चों की क्लास

Thu, 18 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। भादसों स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का बुधवार को विधायक रामकुमार कश्यप ने निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने बच्चों की क्लास ली और मिशन बुनियाद और सुपर-100 के फायदे बताए। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और आधारभूत संरचना का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें