फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इग्नू में नए सत्र के दाखिले शुरू, 31 जनवरी तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इग्नू से विभिन्न कोर्स में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की पेशकश करता है। स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाणपत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। यदि फार्म जमा कराने में किसी को कोई समस्या आती है तो वे इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

285 कोर्स में जीटी बेल्ट के हजारों युवा कर रहे पढ़ाई

इग्नू के यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा के 285 कोर्स चल रहे हैं। चालू वर्ष में करनाल स्थित इग्नू केंद्र के अधीन आने वाले जीटी बेल्ट के विभिन्न जिलों से इन कोर्स में करीब 30 हजार युवा पढ़ाई कर रहे हैं। नए सत्र में भी इतने ही विद्यार्थियों का दाखिला होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इग्नू में दाखिला लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए फ्रेश एडमिशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आदि डालें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से अपनी दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया में उम्मीदवार द्वारा दर्ज किया गया नाम और अन्य विवरण शैक्षिक दस्तावेजों के समान होना चाहिए। इच्छुक छात्रों से अनुरोध है की केवल अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें।
विज्ञापन



कौशल और ज्ञान आधारित शिक्षा के लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। दाखिले के लिए 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

- डॉ. धर्मपाल, निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय करनाल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें