करनाल। शहरी विधायक जगमोहन आनंद शनिवार को हलके के कलामपुरा गांव में जन समस्याएं सुनने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को विधायक जगमोहन आनंद के समक्ष रखा। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को समस्याओं का निपटारा करवाने के लिए सोमवार को दो अधिकारियों की गांव में ही ड्यूटी लगाने को कहा।
उन्होंने महाप्रबंधक रोडवेज को भी गांव में रोजाना बस रुकवाने के संदर्भ में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बस किसी दिन आ जाती है, किसी दिन नहीं। ऐसे में जीएम रोडवेज सुनिश्चित करें कि गांव में प्रतिदिन बस पहुंचे। मौके पर सरपंच दीपक कुमार, बिट्टू, जोगिंद्र सिंह, बंसी लाल, राजबीर खोखर, मेहर सिंह, रणजीत सिंह, देवेंद्र गुर्जर मौजूद रहे। संवाद