फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से कैसे भागा पटियाला का विधायक?: सुबह पहुंची पुलिस, पठानमाजरा को हिरासत में लिया, फिर क्या हुआ?

Tue, 02 Sep 2025 09:52 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल

सार

पंजाब के AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा डबरी गांव में अपने साढू के घर गए थे। परिवार के लोगों ने गोलीबारी को झूठा बताया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
विधायक हरमीत सिंह और करनाल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा मंगलवार को डबरी गांव में अपने साढू हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के सदस्य एवं पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी के घर से पंजाब पुलिस की आंखों के सामने से निकल गए। सुबह साढ़े चार बजे लाडी के घर पर पहुंचकर पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। पंजाब पुलिस की गांव डबरी में गोली चलाने और पथराव के आरोप पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पूरा दिन सीआईए समेत अलग-अलग टीमों ने जांच की लेकिन फायरिंग का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

विज्ञापन


लाडी के परिवार ने बताया कि पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा उनके साढू लगते हैं। ऐसे में उनका यहां आना-जाना लगा रहता है। सोमवार की रात को वह आए थे। रात को रुके। सुबह साढ़े चार बजे पंजाब पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी। आरोप है कि पुलिस ने गेट नहीं खटखटाया। गेट और दीवार फांदकर पुलिसकर्मी अंदर आए। इसके बाद उन्होंने विधायक से मुलाकात भी की। करीब 2 घंटे रही पंजाब पुलिस की टीम ने वहां खाना भी खाया। बातचीत के बाद विधायक और पंजाब पुलिस की टीम अपने-अपने वाहनों से रवाना हो गए। परिवार ने फायरिंग और पथराव के घटनाक्रम को झूठा बताया। उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विधायक पुलिस को चकमा देते हुए पिछले दरवाजे से निकले थे।


 
विज्ञापन

लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला



दिनभर आती रही पुलिस और समर्थक


एचएसजीपीसी सदस्य के घर से सुबह पंजाब के विधायक के हिरासत में आने के बाद फरार होने और गांव में गोली चलने की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इससे पूरा दिन गांव में पुलिस की टीमें आती रहीं। सुबह 8 बजे के बाद से गांव में लाडी के समर्थक और रिश्तेदारों का भी आना शुरू हो गया। पूरा दिन लोग घटनाक्रम की जानकारी लेने के लिए पहुंचते रहे।

सरपंच बोले, विधायक के जाने के बाद सतर्क हुई पुलिस

डबरी गांव के सरपंच सुरेश पाल का कहना है कि रात को पंजाब के विधायक गांव में आए थे और सुबह पंजाब पुलिस ने दबिश दी। उन्हें भी सुबह 6 बजे सूचना मिली थी। उनका कहना है कि यहां से विधायक के जाने के बाद ही पुलिस सतर्क हुई। गांव के चारों तरफ से नाकाबंदी थी, पुलिस उन्हें यहां से हिरासत में नहीं ले पाई। उन्होंने भी गांव में फायरिंग की बात से भी इनकार किया।

डबरी गांव के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गांव में फायरिंग जैसी घटना नहीं हुई है। पंजाब पुलिस ने विधायक को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी थी। घटनाक्रम की जांच की जा रही है। -गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल

ये भी पढ़ें: 
हरियाणा का युवक अमेरिका में गिरफ्तार: दो महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप, साल 2022 में गया था विदेश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें