फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निसिंग में खुलेगा मिशन बुनियाद केंद्र, छात्रों को मिलेगी राहत

Sat, 11 Apr 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
डॉ. दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निसिंग ब्लॉक के मेधावी विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के तहत अब पढ़ाई के लिए करनाल सहित अन्य ब्लॉकों के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। अब जिले के निसिंग ब्लॉक में ही नया मिशन बुनियाद केंद्र शुरू होने जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अपने ही ब्लॉक में बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष मिशन बुनियाद के तहत जिले के पांच ब्लॉकों के चयनित स्कूलों में कुल 137 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से करीब 20 से 25 विद्यार्थी निसिंग क्षेत्र के हैं, जिन्हें अब तक अन्य ब्लॉकों के केंद्रों पर पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था। अब निसिंग के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र खुलने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। विद्यालय में पहले से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और आईटी व कंप्यूटर साइंस के लिए प्रयोगशालाएं हैं। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


- पहले से पांचों ब्लॉक में है केंद्र
जिले में प्रमुख रूप से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी में पहले से मिशन बुनियाद की पढ़ाई के लिए केंद्र है।
विज्ञापन


वर्जन-

मिशन बुनियाद का उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत करना है। निसिंग में सेंटर शुरू होना इस दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- डॉ. दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें