फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लापता युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चार दिन से लापता युवक का शव घोघड़ीपुर के समीप नहर से पुलिस ने बरामद किया है। परिजनों ने अनिल के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जुंडला निवासी मृतक अनिल के पिता सतबीर ने बताया कि 26 फरवरी को उसके बेटे के दोस्त लविश और अमित उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उसी दिन से वह घर नहीं लौटा। जब उन्होंने उसके दोस्तों से पूछा तो बताया कि वह नहर पर गए थे। इसके बाद उन्होंने अनिल की नहर में तलाश की।
विज्ञापन

आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें 1.13 बजे बाइक पर सवार होकर अनिल और उसके दोनों दोस्त दिखाई दिए। बाइक अनिल की थी। इसके बाद 1.35 बजे बाइक वापस आते हुए दिख रही है, लेकिन उसमें अनिल नहीं था। उसके दोस्तों ने बाइक भी उनके घर के पीछे खड़ी कर दी थी। उन्हें शक है कि अनिल की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। उनके साथ अनिल का विवाद भी हुआ था। हालांकि दोनों दोस्त कह रहे हैं कि वह नशा करने के लिए नहर पर गए थे। अनिल का फोन आया तो वह नहर की तरफ चला गया।
विज्ञापन

जहां उसका पांव फिसल गया और वह नहर में डूब गया, लेकिन परिजनों का कहना है कि अनिल नशा करता ही नहीं और उसे तैरना आता था। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने जिन युवकों पर शक जाहिर किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें