फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का नहर से मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लापता व्यक्ति का शव गांव पुंडरक स्थित नहर से मिला है। व्यक्ति का एक कान कटा, मुंह पर चोट के निशान और बाजू टूटी मिली। जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार आरके पुरम निवासी मनोज सुखीजा जागरण पार्टी में कार्य करता था। बुधवार शाम वह घर से किसी जागरण की चर्चा करने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने मनोज की गुमशुदगी की शिकायत रात नौ बजे सेक्टर नौ पुलिस चौकी में दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने पुंडरक नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे बंद हो गया था मोबाइल
मृतक के बेटे दीक्षु ने बताया कि उसकी पापा के साथ फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि तुम लोग आरती कर लो। वह अभी आ रहा है। उसके बाद करीब साढ़े छह बजे फिर फोन किया तो उनका फोन बंद आया। फोन बंद होने के बाद उन्होंने सभी जगहों पर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को पुंडरक नहर से एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त आरके पुरम निवासी मनोज के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे से लापता था। मुंह पर चोट के निशान और कान कटा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार, इंस्पेक्टर, सदर थाना, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें