फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव चुंडीपुर के खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक फर्नीचर की दुकान पर पॉलिस करने का काम करता था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार डायल-112 की टीम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम एक कॉल आई थी। जिसमें प्लॉट में काम कर रही लेबर ने शव देखा था और पुलिस को सूचित किया। शव की सूचना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त जसबीर (25) निवासी चुंडीपुर के रूप में हुई। उसके सिर में चोट के निशान हैं। मामले की जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुंडीपुर गांव के सरपंच ईशम सिंह ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि खेत में शव मिला है। शव जसबीर का था, जो हमारे परिवार से ही है। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया और वह मौके पर पहुंचे। जसबीर का एक्सीडेंट हुआ है या किसी ने हत्या की है यह पता नहीं चल सका है। चेहरे पर एक तरफ चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि जसबीर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली थी गांव चुंडीपुर निवासी एक युवक का शव खेत में पड़ा है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, सदर, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें