फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस के साथ किया अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव डाबरथाला में एक पवित्र स्थान पर लघुशंका करने, गाली गलौज करने व पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव डाबरथला निवासी रवि कुमार ने बताया कि 15 मई को रात के समय आरोपी अमित शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। तभी उसके मामा का लड़का सुमित भी वहीं पहुंच गया और दोनों ने गालियां देनी शुरू कर दी। पुलिस बुलवाने पर दोनों आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने दो से तीन दिन पहले गांव के एक पवित्र स्थान पर आरोपियों ने पेशाब किया था जिससे उनकी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें