फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल में प्रति माह तीन हजार लोग करवा रहे रक्तचाप जांच
- व्यायाम से दूरी व असंतुलित खानपान से बढ़ रही बीमारी

अनुज शर्मा
करनाल। बढ़ता तनाव और धूम्रपान की लत के कारण उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले का हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित है। नागरिक अस्पताल के एनसीडी क्लीनिक में साढ़े चार माह में 13,116 लोगों ने जांच कराई। जिनमें से 4066 लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले हैं।
नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डाॅ. कुलबीर सिंह ने बताया कि बदलती जीवनशैली के साथ मौजूदा समय में लोगों के जीवन में परेशानी व तनाव बढ़ रहा है। वहीं खान-पान भी असंतुलित हो रहा है और धूम्रपान की लत बढ़ती जा रही है। इसी वजह से अधिकतर लोगों में उच्च रक्तचाप की बीमारी का बड़ा कारण सामने आया है। साथ ही पौष्टिक आहार न लेना, फास्ट फूड और बाजार में बने भोजन का अधिक सेवन, बढ़ता मोटापा भी इस बीमारी के कारण हैं। नर्सिंग अधिकारी मनीषा शर्मा व सर्वजीत कौर ने बताया कि उच्च रक्तचाप नॉन कम्युनिकेबल डिसीज यानी असंचारी रोग है, संक्रामक नहीं हैं, लेकिन इसका समय पर इलाज न हो तो यह खतरनाक हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्राणायाम व सूर्य नमस्कार से मिलेगा लाभ
योग विशेषज्ञ रीटा शर्मा ने बताया कि उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली को ठीक रखने के साथ नियमित योगासनों का अभ्यास फायदेमंद होता है। योग का अभ्यास इसको नियंत्रित करने और इससे बचे रहने का प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है। उच्च रक्तचाप में प्राणायाम, चंद्रभेदी, शीतली, शीतकारी, निम्न रक्तचाप में सूर्य भेदी, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भ्रामरी प्राणायाम, योगिक जॉगिंग करनी चाहिए। वहीं सूर्य नमस्कार दोनों स्थिति में किया जा सकता है। रोजाना 30 मिनट तक योगाभ्यास करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

एनसीडी क्लीनिक में हुई जांच
माह जांच केस

जनवरी 2178 922
फरवरी 2742 1202
मार्च 3038 1254
अप्रैल 3324 1252
मई 1834 536
मई माह का आंकड़ा 15 तारीख तक का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें