फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंत्री की फटकार बेअसर, नहीं सुधरी पार्किंग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- नए बस अड्डे पर वाटर कूलर में भी गंदगी, दुकानदार ने कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। परिवहन मंत्री अनिल विज की फटकार भी नए बस अड्डे के पार्किंग संचालक बेअसर हैं। निरीक्षण के दो दिन बाद व्यवस्था सुधरने की बजाय और बिगड़ गई है। बुधवार को पार्किंग में वाहन बेतरतीब तरीके से ही खड़े दिखे। जिन्हें ढंग से खड़ा कराना भी पार्किंग स्टॉफ ने जरूरी नहीं समझा। जबकि अतिक्रमण करने वाले दुकानदार ने कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटा लिया है।

बुधवार को स्थिति कुछ इस तरह रही कि पार्किंग के प्रवेश द्वार के नजदीक तो दो पहिया वाहन ठीक ढंग से खड़े हैं। जबकि अंदर बस अड्डा कार्यालय के नजदीक जहां अधिकारियों के वाहन खड़े होते हैं, उसके पास वाहन गलत ढंग से खड़े दिखाई दिए। यहां कारों के आगे दो पहिया वाहन खड़े थे। ऐसे में जिन कार चालकों को अपनी कार निकालनी थी, उन्हें बाइकों के हटने का इंतजार करना पड़ा या उन्हें स्वयं दो पहिया वाहन हटवाने पड़े। यह स्थिति पूरा दिन रही।
विज्ञापन


वहीं इससे अलग नए बस अड्डे पर पेयजल व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। यहां वाटर कूलर की डिस्पोजल में गंदगी है। ऐसे में यात्री पानी पीने से भी गुरेज करते दिखाई दिए। जबकि डस्टबिन और शौचालय साफ मिले। विदित हो कि निरीक्षण के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने दुकान के बाद सामान पड़े होने और काउंटर लगने पर दुकानदार को फटकार लगाई थी। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए भी जीएम को निर्देश दिए। इसके बाद जीएम कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत भी दी और दुकानदार पर अतिक्रमण करने पर आठ लाख रुपये जुर्माने का नोटिस भी थमाया है। ऐसे में दुकानदार ने अतिक्रमण हटा लिया है। जबकि पार्किंग व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखा।

जुर्माने पर भी नहीं बदली व्यवस्था
रोडवेज जीएम की ओर से पार्किंग ठेकेदार पर दो बार व्यवस्था होने पर नोटिस भी दिया जा चुका है। इस दौरान अलग-अलग बार में कुल 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं आया। अब परिवहन मंत्री की फटकार के बाद भी जीएम ने नोटिस दिया है, लेकिन पार्किंग में कोई सुधार नजर नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो विभागीय कार्रवाई करेंगे।

काउंटर पर पेंट कराकर लिखवाया पूछताछ
अभी तक नए बस अड्डे पर पूछताछ के लिए केवल टेबल पर ही स्टाफ बैठता था। बुकिंग विंडो भी परिवहन मंत्री के दौरे के समय बंद थी। मंत्री की लताड़ के बाद रोडवेज अधिकारियों ने टेबल स्थल पर पेंट करवाकर पूछताछ काउंटर लिखवा दिया है। साथ ही यहां पर स्टॉफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बुकिंग विंडो पर भी कर्मचारी बैठाए गए हैं। वहीं यात्रियों के बैठने के लिए रखे बैंच भी अब खाली हो गए हैं।
विज्ञापन



अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पर जुर्माना लगाया गया है। पार्किंग संचालक को भी नोटिस दिया है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें