फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खनन रक्षकों से मारपीट कर छीनी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 02 Dec 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। अवैध खनन में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट करने के बाद छीनने का मामला सामने आया है। खनन विभाग की टीम ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया, लेकिन इससे पहले आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने में कामयाब हो गए। पुलिस ने खनन रक्षकों की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सहित आठ लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के खनन रक्षक रोहताश व संजीव ने बताया कि खनन अधिकारी के आदेश से वे घरौंडा खंड के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध खनन की जांच कर रहे थे। सरकारी गाड़ी से गश्त के दौरान वे गांव बड़सत चौक पर पहुंचे। वहां रेत से भवी ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर चेक किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली यमुना नदी की तरफ से आ रही थी। मौके पर ट्रॉली चालक ई-रवाना या रेत का बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन


इस कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। मौके पर 112 की गाड़ी भी पहुंची। इस दौरान वे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर गांव डींगर माजरा से घरौंडा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सात-आठ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के आगे आ गए। उन्होंने सरकारी गाड़ी को भी रुकवाया और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान वे सीज किया हुआ ट्रैक्टर-ट्राली छीनकर फरार हो गए।

घटना की फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया गया है। पुलिस से गांव मुंडीगढ़ी निवासी ट्राली चालक सताब सहित अन्य सात-आठ लोगों के खिलाफ खनन कर्मचारियों से गाली-गलौच, मारपीट करने, अवैध खनन में लिप्त वाहन की छीना झपटी करके सरकारी कार्य में बाधा डालने, माइनिंग एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव मुंडोगढ़ी के रहने वाले सताब व उसके सात साथियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की जाएगी।

- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें