फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना इलाके में रेत खनन का खेल, ग्रामीणों के विरोध पर रुकवाया काम

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
माइनिंग का काम रुकवाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यमुना इलाके में रेत खनन का ‘खेल’ चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत फरीदपुर ने माइनिंग कंपनी से मिलीभगत कर कौड़ियों के भाव में पंचायती जमीन खनन के लिए माइनिंग कंपनी को दे दी है। इसके तहत तीन सरकारी छुट्टियों के दौरान खनन का कार्य भी शुरू हो चुका है और पंचायती भूमि से लाखों फुट रेत निकाला जा चुका है। खनन के विरोध में उतरे ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत खनन विभाग और बीडीपीओ को दे दी है। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से माइनिंग रुकवा दी है। 
विज्ञापन


यमुना से सटे इलाके में चल रहा रेत का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन से जुड़े ठेकेदार और कंपनियां मोटा माल कमाने के चक्कर में नए हथकंडे अपनाते हैं। ताजा मामला गांव फरीदपुर में उजागर हुआ है। पंचायत की करीब 45 कनाल भूमि रेत के खनन के लिए पंचायत ने कंपनी को ठेके पर दी है। पंचायत की इस भूमि पर माइनिंग कंपनी अगले एक साल तक रेत का खनन करेगी। खनन के लिए भूमि दिए जाने के विरोध में उतरे पूर्व सरपंच चतर सैन, देशराज, ग्रामीण ओमप्रकाश, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, राजकुमार, वीरेंद्र, संजीव, भाग सिंह, भीम सैन व अन्य ने आरोप लगाए कि सरपंच ने माइनिंग कंपनी के साथ सांठगांठ की है। मिलीभगत कर कौड़ियों के दाम पर जमीन कंपनी को दी है। पंचायत की इस भूमि से 25 करोड़ से ज्यादा मूल्य का रेत निकाला जाएगा, लेकिन सरपंच ने मात्र 25 लाख में करार किया है। 

तीन छुट्टियों के दौरान खनन की प्लानिंग 
ग्रामीण ओमप्रकाश, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, शाम लाल, कश्मीरी लाल व अन्य का आरोप है कि प्रशासन और सरकार की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरपंच व ठेकेदार कंपनी ने पूरी प्लानिंग की है। 5, 6 व 7 अगस्त की सरकारी छुट्टियों के मद्देनजर सरपंच ने 4 अगस्त को कंपनी के साथ पंचायती भूमि का करार किया और प्लान के मुताबिक कंपनी ने 5 अगस्त से ही खनन शुरू कर दिया। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, डंपर व खुदाई की मशीनें दिन-रात पंचायत की भूमि से रेत की माइनिंग में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


वर्जन 
ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास करके 45 कनाल भूमि जय यमुना डेवलप कंपनी को खनन के लिए दी है। इसके एवज में मिले रुपयों को गांव के विकास में खर्च किया जाएगा। कंपनी के साथ हुए करार की पूरी जानकारी अभी नहीं दी जा सकती।  
-नरेश कुमार, सरपंच फरीदपुर गांव।  
वर्जन 
पंचायत की भूमि पर खनन की शिकायत मिली थी। तुंरत प्रभाव से माइनिंग रोकने के आदेश दिए गए हैं। मामले से जुड़े कागजात मंगवाए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

-राजेश शर्मा, बीडीपीओ, घरौंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें