फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खनन विभाग ने रेत-बजरी से भरे 14 वाहन किए सीज

Sun, 24 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ट्रक का रोकर कर उसकी जांच करते  खनन विभाग के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। क्षेत्र में शनिवार को खनन विभाग ने अवैध रेत, बजरी और कोर्सेंट परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। रेत और बजरी से भरे 14 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी विनय शर्मा की अगुवाई में विभागीय टीम ने अंधगढ़ गांव के पास रेत और बजरी से भरे कई डंपरों की जांच की। ग्रामीणों ने अभियान पर सवाल उठाए। स्थानीय निवासी अमित, शम्मी, प्रवीन और रिंकू ने आरोप लगाया कि अभियान के दौरान भी कई डंपर बिना नंबर प्लेट और बिना बिल के अधिकारियों के सामने से गुजरते रहे। टीम अंधगढ़ गांव के पास एक ढाबे पर खड़े वाहनों की जांच में व्यस्त रही।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद माइनिंग ऑफिसर विनय शर्मा ने कहा कि जिन वाहनों के पास पंजीकरण नंबर, नंबर प्लेट या वैध बिल नहीं हैं अथवा जो ओवरलोड पाए जाते हैं, उनके खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें