फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुर्तगाल के वर्क परमिट के नाम पर लाखों हड़पे

Sat, 01 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुर्तगाल का वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर एक युवक से दो आरोपियों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने युवक को फर्जी वर्क परमिट व जॉब का ऑफर लेटर दे दिया। जांच में दोनों चीजें फर्जी मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू रमेश नगर करनाल निवासी हरदीप सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं पास है और विदेश जाकर काम करने के इच्छुक था। वार्ड छह, मकसर, 2 केएनजी हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी सोम प्रकाश उसके जानने वाले थे और विदेश भेजने का काम करते है। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वह एईई इमीग्रेशन हनुमानगढ़ डिप्टी सिंगला को अच्छी तरह से जानता है।
विज्ञापन

डिप्टी सिंगला ने उसके माध्यम से पहले भी बच्चों को पुर्तगाल में वर्क परमिट पर भेजा हैं और वह तेरी भी वर्क परमिट पर पुर्तगाल में नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद सोम प्रकाश ने उसे हनुमानगढ़ डिप्टी सिंगला के कार्यालय में बुलाया और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उसका वर्क परमिट पुर्तगाल का तैयार करके उसे भेजे देंगे। इस काम में आठ लाख रुपये का खर्चा आएगा और यह रुपये एजेंट चंदनदीप के बैंक खाते में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वे उसे वर्क परमिट दिलवा देंगे। इस पर उसने आठ लाख रुपये अप्रैल 2023 में एजेंट के खाते में जमा करवा दिए। फिर जून 2023 को आरोपी ने उसे जॉब ऑफर लेटर दिया और उसे नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया और उसे एयर टिकटें भी दी। उसने अपने तौर पर टिकटें व ऑफर लेटर चेक करवाया तो वह फर्जी निकले। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी और रुपये भूलने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें