असंध दूध प्रसाद वितरित श्रद्धालु। स्वयं
असंध। शहर के जींद रोड पर साहिबजादों और माता गुजरी की याद में शुक्रवार को दूध प्रसाद का वितरण किया गया। समाजसेवी जसवंत सिंह पन्नू ने बताया कि नवाब वजीर खान ने गंगू मुखबरी पर ठंडे बुर्ज में कैद कर लिया था तो मोतीराम मेहरा ने साहिबजादों और माता गुजरी को दूध की सेवा से अपने आप को निहाल किया था। पन्नू ने कहा कि अपने गुरुओं की कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस माैके पर दलजीत सिंह, गुरनाम सिंह, गुलजार सिंह और नीरज बत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद