फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: पैदल जा रहे प्रवासी श्रमिक को कार चालक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, परिजनों ने लग

Wed, 23 Nov 2022 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा)

सार

गुस्साए परिजनों ने कुंजपुरा सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले के कुंजपुरा गांव के पास मुख्य सड़क पर कार चालक ने राइस मिल के प्रवासी श्रमिक को टक्कर मार दी। टक्कर से 18 वर्षीय श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। समय से सहायता न मिलने व पुलिस के देरी से पहुंचने से गुस्साए साथी श्रमिकों ने ग्रामीणों की मदद से सड़क जाम कर दी। डीएसपी हेड क्वार्टर मुकेश कुमार के गाड़ी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद श्रमिकों और ग्रामीणों ने जाम खोला। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन


बिहार के जिला अररिया के गांव भोजपुर रहटेल का मूल निवासी करीब 18 वर्षीय सौरभ क्षेत्र के एक राइस मिल में काम करता था। वह अपने पिता के साथ सेलर में ही रहता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह पैदल अपने एक साथी के साथ सामान लेने कुंजपुरा गांव में जा रहा था। जब वह करनाल-कुंजपुरा मुख्य सड़क पर गांव से मात्र कुछ मीटर एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता विजेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने में देरी व किसी तरह की सहायता न मिलने से उसके बेटे की मौत हो गई। समय रहते उसके घायल बेटे को किसी अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता तो वह बच सकता था। मृतक के पिता व अन्य साथी श्रमिकों ने लोगों के सहयोग से सड़क पर बांस की बल्लियां लगाकर दोनों तरफ से रोड जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


दो घंटे तक लगा कर रखा जाम 
जाम की सूचना मिलने पर कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। 

डीएसपी के आश्वासन पर खुला जाम 
जाम की स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी मुख्यालय मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए कार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन देने के बाद जाम  खोला गया। इसी दौरान देर रात एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल पहुंचाया गया।

गौरव को दो दिन बाद जाना था घर 
मृतक के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे को दो दिन बाद बिहार अपने घर जाना था। उसका काल उसे सड़क तक खींच लाया। उसको किसी अनहोनी की आशंका हो जाती तो वह अपने बेटे को सामान लेने नहीं जाने देता। 

चालक की पहचान हो गई है। वह कुंजपुरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  -कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें