फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील : श्रीअन्न, सोया और दाल के व्यंजन मिलेंगे

Sun, 05 Apr 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण मिड-डे मील योजना के तहत अप्रैल, 2026 के नए मेन्यू में इस बार शिक्षा विभाग ने भोजन को अधिक संतुलित, पौष्टिक और विविध बनाने पर जोर दिया है। श्रीअन्न (बाजरा-रागी), सोया व दाल आधारित व्यंजनों को शामिल किया है।
खास बात पारंपरिक व्यंजनों के साथ पौष्टिक श्रेणी को नियमित किया जाना है। सोया खिचड़ी, चना दाल खिचड़ी, नमकीन दलिया, मीठा दलिया और श्रीअन्न परांठा जैसे विकल्प हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने बताया कि नए मेन्यू से बच्चों को हर दिन अलग स्वाद के साथ संतुलित आहार मिलेगा। गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए भी सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है। मेन्यू में विविधता लाने से बच्चों की रुचि बढ़ेगी, जिससे उनकी उपस्थिति में सुधार के साथ-साथ स्वास्थ्य स्तर पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



- पहले सप्ताह : सोमवार को सब्जी पुलाव व काला चना, मंगलवार को रोटी के साथ घीया-चना दाल, बुधवार को राजमा-चावल, वीरवार को कढ़ी-पकोड़ा व चावल, शुक्रवार को गुड़ रोटी व दही, और शनिवार को श्रीअन्न परांठा व दही दिया जाएगा
- दूसरा सप्ताह : सोमवार को सोया खिचड़ी, मंगलवार को मीठा दलिया, बुधवार को चावल व सफेद चना, वीरवार को चना दाल खिचड़ी, शुक्रवार को मिस्सी परांठा, शनिवार को अवकाश शामिल है।
विज्ञापन

- तीसरा सप्ताह : सोमवार को दाल-चावल, मंगलवार को रोटी के साथ मूंग-मसूर दाल, बुधवार को मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी, वीरवार को मीठे मूंगफली चावल, शुक्रवार को नमकीन दलिया और शनिवार को गेहूं-रागी का पूड़ा शामिल है।
- चौथा व पांचवां सप्ताह : पहले और दूसरे सप्ताह के मेन्यू के अनुसार दोहराव होगा।



- ,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें