करनाल। महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी को नव वर्ष में नया कैंपस मिलेगा। नए बस स्टैंड उचानी के नजदीक करीब 421 करोड़ रुपये से कैंपस का निर्माण कार्य जारी है, जिसके इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को पानीपत से एमएचयू के मेन कैंपस का वर्चुअली शिलान्यास किया था। कैंपस में 9 विभाग, जिनमें फल विभाग, सब्जी विभाग, फल व मसाले विभाग व औषधीय फसलें विभाग, कटाई उपरांत प्रबंधन विभाग, मधुमक्खी पालन विभाग, मशरूम अनुसंधान विभाग, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, बेसिक सांइस एवं सोशल साइस विभाग शामिल हैं। इसमें उत्तर भारत के किसानों को बागवानी खेती के संबंध में आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो