बागवानी विश्वविद्यालय कर्नाटक के वाइस चांसलर डॉ. विष्णुवर्धन का स्वागत करते एमएचयू के कुलपति प
करनाल। महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय और बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय बागलकोट कर्नाटक आईओटी, स्प्रीड ब्रीडिंग और जीन एडिटिंग के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके इन क्षेत्रों में नेटवर्किंग मोड में काम करने के लिए दोनों के अधिकारियों में सहमति बनी है। ताकि देश व प्रदेश के किसानों को लाभ हो। बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय कर्नाटक के कुलपति डॉ. विष्णुवर्धन ने बुधवार को महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के बागवानी महाविद्यालय अंजनथली का दौरा किया। कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि एमएचयू का अमेरिका, जापान ओर आस्ट्रेलियां के विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन हो चुके हैं, जिसके तहत वहां की तकनीकों को भारतीय परिवेश के अनुकूल बनाकर किसानों तक पहुंचाया जाएगा। जिसका उपयोग करके किसान खेती किसानी को लाभदायक बना सकें। इस अवसर पर एमएचयू के अनुसंधान निदेशक डॉ. धर्मपाल चौधरी, डीन प्रो. रंजन गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो