फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से गोवंश को बचाया जाए : संस्था

Thu, 08 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। कड़ाके की ठंड के चलते जहां आम लोग घरों में दुबक गए हैं। वहीं सड़कों पर घूम रहा बेसहारा गोवंश सरकार के गोसंरक्षण अभियान की पोल खोल रहा है। बुधवार सुबह स्कूल एवं कैनाल एरिया में ठंड की वजह से एक गोवंश की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गोसेवा को समर्पित संस्था मां वैष्णो सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंच गए। समिति के पीयूष वधवा, पंकज बख्शी, राजू ग्रोवर, सुनील कटारिया, योगेश गाबा, राकेश चौधरी तथा योगराज शर्मा आदि सदस्यों ने गोवंश को जेसीबी द्वारा शहर से बाहर जमीन में दबा दिया। सदस्यों ने बताया कि सर्दी के इसी सीजन में इससे पूर्व 3-4 गोवंश ठंड लगने से अपना शरीर छोड़ चुके हैं। सभी ने कहा कि गोवंश के लिए ठंड में बचाव के उपाय होने चाहिए। नपा सचिव डॉ. राहुल सैनी ने बताया कि शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें