फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/नीलोखेड़ी। जिले में शहीदी दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। नीलोखेड़ी, घरौंडा, करनाल, निसिंग और इंद्री सहित कई क्षेत्रों में राजनीतिक सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने देश के वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नीलोखेड़ी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य बाल्मीकि ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय मैहला और अन्य नेताओं ने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए युवाओं को देश की मजबूती में योगदान देने की अपील की। डॉ. पूजा मल्होत्रा, प्रो. मूलतान सिंह, कुलदीप सिंह, महल सिंह डाचर, मित्रपाल शर्मा, रोबिन माइकल, जसबीर पान्नू, रवींद्र शर्मा, सरपंच केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें