फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का दिया संदेश

Fri, 20 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। नगर पालिका की ओर से लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां करवाई जा रही है। सचिव अजीत कुमार ने वीरवार को करनाली गेट के पास नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया। इसमें शहर के नवी पुहल कलाकार मुख्य भूमिका में रहे और इनके साथ में सरस्वती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर अपनी अहम भूमिका अदा की। नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाना था कि हमारे घरों व दुकानों से जो कचरा निकलता है, उसको हमने व्यवस्थित तरीके से डस्टबिन में डालकर रखना है और जब नगर पालिका की गाड़ी आती है, तब उस कचरे को गाड़ी में ही डालना है। साथ ही बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें