फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अज्ञानता की नींद से जागने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से द्वारश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला को लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अज्ञानता की नींद से जागने का संदेश दिया गया। बहन निर्मल व उर्मल ने बताया कि दो मार्च से सात मार्च तक पुरानी अनाज मंडी में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में माउंट आबू से मुख्य वक्ता राजयोगी एवं विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर प्रो. ओंकर चंद पहुंच कर तनाव, संबंधों में मधुरता, भाग्य लिखने की कलम, आत्म ज्ञान, परमात्मानुभूति, राजयोग और ध्यान की सही विधि के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

वहीं इस आयोजन में 27 फीट ऊंचा शिवलिंग, 30 फीट विशाल इलेक्ट्रॉनिक कुंभकरण झांकी, राजयोग ध्यान कक्ष, स्वर्ग की चैतन्य झांकी और तनाव मुक्ति चित्र प्रदर्शनी में आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। उन्होंने बताया कि निराकार ज्योति स्वरूप शिव परमात्मा ब्रह्मा के तन में धरा पर अवतरित होकर कलियुगी मानवों को अज्ञानता की नींद से जगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें