फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का दिया संदेश

Fri, 17 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गुरु नानक खालसा महाविद्यालय में वीरवार को नगर निगम की ओर से प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान नगर निगम ट्रिगर मास्टर गुरुदेव सिंह ने कहा कि आज सिंगल यूज प्लास्टिक के माध्यम से हमारे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि नैनो प्लास्टिक हमारे खाद्य तथा पेय पदार्थों से शरीर में चला जाता है और वो दिमाग में पहुंच कर हानि पहुंंचाता है। उन्होंने शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा, प्राचार्य डाॅ. चुहड़ सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम ने शेरू के माध्यम से विद्यार्थियों को सचेत किया। डाॅ. चुहड़ ने कहा कि महाविद्यालय स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक कार्य कर रहा है। निगम के तीनों सर्वेक्षण में लगातार तीन वर्ष तक प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज में पढ़ाई के साथ-साथ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है जिसके लिए स्टॉफ कर्मचारी और विद्यार्थी सामूहिक रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस के मार्गदर्शन में कालेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर डाॅ. बीर सिंह, डाॅ. देवी भूषण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें