फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बच्चों को माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

Tue, 12 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर घरौंडा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई और जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें माता-पिता के प्रति सम्मान, कर्तव्य और सेवा भाव का संदेश दिया गया। इसके बाद विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। निफा के घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं बल्कि निस्वार्थ प्रेम, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति है। वीर सावरकर पार्क समिति अध्यक्ष अनिल ठकराल, नितेश वालिया, विजय भाटिया व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें