फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की कमी पर जाम किया मेरठ रोड

Thu, 17 Jul 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली-पानी की किल्लत को लेकर पृथ्वी विहार और गांव कटा बाग के लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक मेरठ रोड पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक के खिलाफ भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार हरीओम अत्री, डीएसपी मुख्यालय जोगिंद्र राठी और डीएसपी सिटी राजकुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलाया।

बुधवार को सुबह करीब नौ बजे पृथ्वी विहार और गांव कटा बाग के लोग विरोध जताने के लिए कालोनी के सामने ही मेरठ रोड पहुंच गए।

लोगों ने करनाल से उत्तर प्रदेश जाने वाले और उत्तर प्रदेश से हरियाणा (करनाल) आने वाले मेरठ रोड पर दोनों लेन पर जाम लगा दिया।

डेढ़ घंटे के दौरान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी के दौरान वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान वाहन के चालक परेशान रहे। सवारी वाहनों में यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नारेबाजी के दौरान गांव कटा बाग के पूर्व सरपंच बहादुर सिंह समेत कई अन्य लोगों ने बताया कि पिछले चार-पांच दिन से बिजली नहीं आ रही है।

मात्र दस से 15 मिनट के लिए बिजली आती है। इस कारण लोग पानी भी नहीं भर पाते है। बिजली आपूर्ति न होने के कारण लोगों को पीने के पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जब उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो विरोध करने को सड़क जाम करने का फैसला किया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विधायक भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें