करनाल। रोटरी क्लब करनाल की ओर से मंगलवार को गांव उचाना स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 26 रोटेरी स्कूल बैग व शीत ॠतु के लिए 100 जोडी जूते व मोजे भेंट किए। 10 मेधावी शीर्ष श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। क्लब प्रधान रोटेरियन गौतम जैन की अगुवाई में रोटेरियंस. पीके जैन व डाॅ विक्रम मितल ने रोटरी आर्गनाइजेशन की ओर से स्थानीय व विश्व स्तर पर कार्यान्वित विभिन्न जनहित योजनाओं जैसे पोलियो उन्मूलन, थैलिसिमिया ग्रसित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर, विकलांग लोगों के लिए कृत्रिम अंगों की उपलब्धता, स्कूलों में कम्प्यूटर, बैंचों, शौचालय व सोलर लाइट्स की व्यवस्था, मेथावी छात्र/ छात्रों को छात्रवृति सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। रोटेरियन डॉ. अरुण सूद ने शीत ॠतु में रोगों से बचाव व स्वच्छता के बारे में बताया। रोटेरियन डॉ. डीडी शर्मा व ईश्वर बहल जी ने स्कूल प्रबंधन का आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। रोटेरियंस ब्रिज गर्ग व नरेंद्र गोयल का विशेष योगदान रहा। समापन पर प्रधानाचार्य सुनीता, अंजना व रचना ने रोटरी क्लब का धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद