फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल (वि)। करनाल इंटरनेशनल स्कूल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया, जब यहां 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विजय सेतिया, प्रबंध निदेशक, मैसर्ज चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारत स्वावलंबी अभियान टीम के अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया और सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया। बढ़ावा मिले।
विज्ञापन

सुबह का कार्यक्रम धवजारोहण से आरंभ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विजय सेतिया, चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता, डायरेक्टर प्रकाश जोशी, जितेंद्र अहलावत (एमडी जेनेसिस क्लासेस), प्रिंसिपल गरिमा शर्मा के साथ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन

दिन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुति ऑपरेशन सिंदूर रहा, जो सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें