फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी एससी विद्यार्थियों को मिलेगी 1.11 लाख की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से कक्षा 12 की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को एकमुश्त एक लाख 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छात्रवृत्ति के लिए आदेश जारी हो गए हैं।
शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए पत्र जारी कर दिया है। निदेशालय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले से संबंधित पात्र विद्यार्थियों का डाटा भरकर समय पर भेजें। यह डाटा बैंक पासबुक की कॉपी से मिलान कर जांचा हुआ होना चाहिए। डाटा की सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों को 18 दिसंबर, 2025 तक परीक्षा शाखा की ई-मेल आईडी पर भेजना अनिवार्य है। डाटा की एक्सेल शीट भी जिलों को भेजी गई है जिसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी। निर्धारित तिथि तक जानकारी नहीं भेजी जाती है, तो देरी के लिए संबंधित कार्यालय स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि छात्रवृति को लेकर सभी बीईओ व स्कूलों को निर्धारित तिथि तक डाटा भेजने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। समय रहते पात्र विद्यार्थियों की सूची तैयार कर सत्यापित डाटा भेजें ताकि मेधावी अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को योजना का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें