फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावियों का किया सम्मान, मिली साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, बेहतर कॅरिअर चयन करने, परीक्षा के दबाव को कम करने के लिए मार्गदर्शन देने को निफा की ओर से सेमीनार का आयोजन हुआ।
इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। डॉ. मंगल सेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में करनाल टैलेंट सर्च एग्जाम के तहत एक हजार विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं छठी से 12वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले 21 विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स साइकिल, लैपटॉप और डिजिटल वॉच आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में विधायक जगमोहन आनंद व महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने शिरकत की।
विधायक जगमोहन आनंद ने मेरिट पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी को मेहनत कर अगली बार सम्मान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी। निफा के संस्थापक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने जीवन में सफल व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए आवश्यक गुणों पर आधारित पीपीटी भी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर निफा के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण शर्मा, संयोजक एडवोकेट नरेश बराना, वरिष्ठ सलाहकार हरीश शर्मा, सुरिंदर कुमार शास्त्री, जिला प्रधान रणजीत सिंह गुरेटा, हितेश गुप्ता और मनिंदर सिंह मौजूद रहे। उपकुलपति डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को कृषि व उद्यान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा व कॅरिअर की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के गंभीर प्रयास करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें