फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी छात्राओं को मिला कल्पना चावला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अंतरीक्ष परी कल्पना चावला के स्कूल में उनकी पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान 10 मेधावी छात्राओं को कल्पना चावला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्र को 25 हजार रुपये का चेक छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किया गया।

टैगोर बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने की। वहीं मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, पूर्व पार्षद मेघा भंडारी ने शिरकत की। कार्यक्रम में ठीक 11 बजे प्रार्थना सभा हुई। इस दौरान कल्पना चावला के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। पूर्व मेयर ने कहा कि हमें कल्पना चावला के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश का नाम रोषन करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रा समायरा, जिया, जैसमीन, काव्या, रीतिका, लक्षिता संधु, चाहत शर्मा, श्रुति, आरूण्या पंवार और इषिता चौहान को कल्पना चावला पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल डॉ. राजन लांबा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह पुरस्कार रूपा एंड कंपनी दिल्ली (एनडी मेहरा मैमोरियल फाऊंडेशन दिल्ली) की तरफ से दिया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक कर्ण रहेजा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें